800 करोड़ पार करते ही Jailer 2 की कमाई में भारी गिरावट, क्या 1000 करोड़ तक पहुंचेगी फिल्म?

Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, तीसरे सोमवार इसकी कमाई में करीब 70 प्रतिशत की गिरावट आई।

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) ने दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है, लेकिन इस बड़ी उपलब्धि के अगले ही दिन फिल्म की कमाई में ऐसी गिरावट आई कि सभी की नजरें इसके बॉक्स ऑफिस पर टिक गईं। तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई रविवार के मुकाबले करीब 70 प्रतिशत तक घट गई। इसके बावजूद फिल्म की भारत में कुल कमाई 460 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है। अब सवाल है कि क्या यह फिल्म अपनी रफ्तार दोबारा पकड़ पाएगी और 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकेगी? (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने की साजिश में बड़ी कार्रवाई, मुंबई क्राइम ब्रांच ने करनाल से महिला को किया गिरफ्तार)

jailer 2 box office

जेलर 2 की कमाई में आई भारी गिरावट (pic credit-jailer 2 movie)

तीसरे सोमवार को कमाई में बड़ी गिरावट

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक, 'जेलर 2' ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे सोमवार को भारत में 3.41 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे एक दिन पहले रविवार को फिल्म ने 11.20 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह सोमवार को कमाई में करीब 69.55 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। तमिल भाषा में फिल्म ने 1.94 करोड़ रुपये कमाए, जबकि हिंदी से 53 लाख और तेलुगु से 41 लाख रुपये की कमाई हुई। सोमवार की कमाई के बाद फिल्म का भारत में कुल कारोबार 459.71 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 800 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है।

End of Feed