Sunny Deol's Jaat Box Office Collection Day 19: 90 के दशक के सुपरस्टार सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'गदर 2' की सफलता के बाद उनका एक्टिंग करियर एक बार फिर पटरी पर आ गया है। 10 अप्रैल के दिन रिलीज हुई सनी देओल की 'जाट' ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई लेकिन अब धीरे-धीरे इस मूवी का कलेक्शन सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। सनी देओल स्टारर 'जाट' को रिलीज हुए 19 दिन हो गए हैं। भले ही यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल ना हो पाई लेकिन मेकर्स इसकी कमाई से खुश हैं। आइए देखें फिल्म ने सोमवार के दिन कितने रुपये कमाए हैं।
सोमवार के दिन निराशाजनक रही सनी देओल की 'जाट'
Sacnilk ने सनी देओल की फिल्म 'जाट' के 19वें दिन के आंकड़े जारी कर दिए हैं। ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार इस मूवी ने सोमवार के दिन 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 19 दिनों में यह मूवी अब तक 85.65 करोड़ रुपये कमा चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'जाट' 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार चुकी है।
सनी देओल की फिल्म 'जाट' का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। इस फिल्म को नवीन यरनेनी, रविशंकर, टीजी विश्व प्रसाद और उमेश कुमार बंसल ने माइथ्री मूवी मेकर्स, पीपल मीडिया फैक्ट्री और ज़ी स्टूडियोज़ के बैनर तले बनाया है। फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर, रेजिना कैसेंड्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज, जरीना वहाब, पी. रविशंकर और बब्लू पृथ्वीराज अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 'जाट' की सफलता के बाद अब मेकर्स इसका दूसरा पार्ट भी जल्द ही बनाएंगे।
