Haiwaan BO Collection: दो दिन में ढेर हुई अक्षय-सैफ की फिल्म, 'हनुमान अंश' के बाद 'मिर्जापुर' भी 200 करोड़ पार

Haiwaan Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। जबकि 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर' का जलवा देखने लायक रहा।

Haiwaan Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। लेकिन 'हैवान' को लेकर लोगों में जो एक्साइटमेंट थी, वो इस कदर गायब हो गई है कि इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी साथ मिलकर भी "हैवान' के लिए अच्छी कमाई नहीं कर पा रही है। फिल्म दो दिन में 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। वहीं दूसरी ओर 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर: द मूवी' जैसी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है। तो चलिए एक नजर डालते हैं तीनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बप्पा नेगेटिव लोगों को दूर रखें...'- Govinda संग अनबन के बीच बोलीं Sunita Ahuja, जल्द लेंगी अपना घर (Exc)

Haiwaan हुई 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर: द मूवी' के आगे ढेर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। मूवी को 5,759 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। ऐसे में फिल्म ने दो दिन में जहां ग्रॉस कलेक्शन 6.60 करोड़ रुपये किया है तो वहीं इसका नेट कलेक्शन 5.50 करोड़ रहा। विदेशों में 'हैवान' ने दूसरे दिन एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे वैश्विक स्तर पर फिल्म की कुल कमाई 8.60 करोड़ रुपये पहुंच गई है। दो दिन में मूवी 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में भी असफल रही है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बातें आसमान में लिख दी गईं', पत्नी Sunita Ahuja के आरोपों पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से मांगा सपोर्ट

'हनुमान अंश' का दिखा ऐसा हाल

दूसरी तरफ 'हनुमान अंश' मूवी ने 37वें दिन 18.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ऐसे में मूवी ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन जहां 227 करोड़ रुपये का किया है तो वहीं इसका नेट कलेक्शन 192.13 करोड़ रुपये रहा। लेकिन वैश्विक स्तर पर फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा 236.50 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

End of Feed