Haiwaan Box Office Day 3: मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' (Haiwaan) को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। मेकर्स को उम्मीद है थी कि यह अच्छी खासी कमाई करने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से इस मूवी को कोई खास रिव्यू भी नहीं मिले। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को भी निराश किया और तीन दिनों में यह मूवी 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Box Office: 10वें इन 'मिर्जापुर द मूवी' ने की ताबड़तोड़ कमाई, इतना हुआ बिजनेस)
फ्लॉप साबित हुई फिल्म 'हैवान' (Pic Credit: Instagram)
रविवार को कमाए केवल इतने करोड़
Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय-सैफ की फिल्म 'हैवान' ने तीसरे दिन भारत में 1.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने शुक्रवार को 3 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। इसके बाद शनिवार को कमाई 2.50 करोड़ रुपये रही। शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने के बाद मेकर्स की चिंता बढ़ गई है। इसके साथ ही फिल्म का तीन दिनों का भारत में कुल नेट कलेक्शन 7.35 करोड़ रुपये हो गया है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 8.80 करोड़ रुपये है। तीसरे दिन 'हैवान' ने 4,374 शोज के जरिए यह कमाई दर्ज की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: 38वें दिन 'हनुमान अंश' ने की 22 करोड़ से ज्यादा की कमाई, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 12 करोड़ के करीब
भारत के मुकाबले फिल्म ने विदेशों में थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया है। रविवार को 'हैवान' ने ओवरसीज मार्केट से करीब 0.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही विदेशों में फिल्म की कुल कमाई 2.75 करोड़ रुपये हो गई है। तीन दिनों के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 11.55 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म को CBFC की ओर से U/A सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल फिल्म में कैमियो करते नजर आते हैं।
