'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' और 'Peddi' का होगा क्लैश, जान्हवी के कमेंट का वरुण ने रिप्लाई

'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' Vs 'Peddi': वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' से होने जा रही राम चरण की 'पेड्डी' की टक्कर पर जान्हवी कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' Vs 'Peddi': बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) 5 जून को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस मूवी का निर्देशन वरुण धवन के पिता और जाने-माने डायरेक्टर डेविड धवन ने किया है। हैरानी की बात यह है कि 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज से एक दिन पहले यानी 4 जून को साउथ सुपरस्टार राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' भी दस्तक देने वाली है, जिसमें जान्हवी कपूर अहम भूमिका में दिखाई देंगी। ऐसे में अब वरुण धवन स्टारर से होने जा रहे क्लैश पर अब जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने रिएक्शन दिया है।

'Peddi' vs 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai'

'पेड्डी' से होगा 'है जवान तो इश्क होना है' का क्लैश (Pic Credit: Instagram)

जान्हवी को दिया वरुण ने जवाब

जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर वरुण धवन को टैग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया और उन्होंने कैप्शन दिया, '"लगता है हम टकरा रहे हैं, बिच।' 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की को-स्टार जान्हवी कपूर को जवाब देते हुए वरुण धवन ने कमेंट किया, 'ओह माय गॉड, तुम्हारे साथ तो कभी कोई टकराव हो ही नहीं सकता, तुम तो कमाल हो।' (इसे भी पढ़ें: तमिल निर्माता RB Choudary की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रजनीकांत-चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि)

End of Feed