Gustaakh Ishq Box Office Day 3: लोगों को समझ नहीं आया विजय-फातिमा का 'गुस्ताख इश्क', कमाई रही निराशाजनक

Gustaakh Ishq Box Office Day 3: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा और एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की रोमांटिक मूवी 'गुस्ताख इश्क' 28 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में पहुंची थी। शुरुआत में लग रहा था कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस कमाई एक मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाएगी लेकिन हुआ बिलकुल उल्टा। फिल्म की कमाई बेहद निराशाजनक रही है।

Gustaakh Ishq Box Office Day 3: बीते कई सालों से अब दर्शकों का इंटरेस्ट बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में देखने के ज्यादा स्टोरी बेस्ड मूवीज की ओर बढ़ता जा रहा है। दर्शकों को लगता है कि फिल्म की कहानी ही असली एंटरटेनर होती है, जो लोगों को सिनेमाघरों तक आने के मजबूर कर देती है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा और एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की रोमांटिक मूवी 'गुस्ताख इश्क' को देखकर भी लग रहा था। 28 नवंबर के दिन रिलीज हुई इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन हो गए हैं। शुरुआत में लगा था कि फिल्म अच्छी कमाई करने में सफल रहेगी लेकिन हर गुजरते दिन के साथ इसके कलेक्शन में भी भारी गिरावट देखने को मिली।

Gustaakh Ishq Box Office Day 3

Pic Credit: IMDb

'गुस्ताख इश्क' की कमाई देख मेकर्स ने पकड़ा सर

Sacnilk ने विजय वर्मा और फातिमा सना शेख स्टारर 'गुस्ताख इश्क' को लेकर जो आंकड़े साझा किए हैं उनके मुताबिक तीन दिनों में फिल्म का कलेक्शन 1.16 करोड़ रुपये कमाए हैं। ओपनिंग डे पर इस मूवी ने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद शनिवार को 'गुस्ताख इश्क' के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और फिल्म का कलेक्शन 45 लाख रुपये रहा। रविवार को 'गुस्ताख इश्क' ने कुल 20 लाख रुपये अपने खाते में जोड़कर मेकर्स को गहरी चिंता में डाल दिया है। वीकेंड में 'गुस्ताख इश्क' का बुरा हाल देखने के बाद अब मेकर्स ने वीक में इससे उम्मीद ही छोड़ दी है।

End of Feed