EXCLUSIVE: तरण आदर्श ने 'हक' को बताया पावरफुल फिल्म, अक्षय राठी-गिरीश जोहर ने कलेक्शन पर तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 6, 2025, 05:54 AM IST

Haq Box Office Collection: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म हक (Haq) कल यानी 7 नवंबर को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। 'हक' की रिलीज से पहले ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक ने मूवी की कमाई को लेकर Zoom से बात की है।

Haq Box Office Collection: बॉलीवुड के फेमस स्टार इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की अपकमिंग फिल्म हक (Haq) 7 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म हक अपनी रिलीज से पहले सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म हक की रिलीज के लिए लोग बेताब नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक की कमाई को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म हक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हैं। फिल्म हक की कमाई पर Zoom के साथ बात हुए कई ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक ने अपनी राय रखी। तो चलिए जानते हैं ट्रेड एनालिस्ट ने क्या कहा है फिल्म हक को लेकर।

Haq Box Office Collection

Image Source: Junglee Pictures Instagram

तरण आदर्श ने 'हक' को बताया पावरफुल फिल्म

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड गुरु तरण आदर्श (Taran Adarsh), जिन्होंने X पर फिल्म को 4/5 स्टार्स दिए, Zoom से बात करते हुए कहा, 'मैं बिल्कुल क्लियर हूं कि ये वर्ड ऑफ माउथ वाली फिल्म है। ये बहुत पावरफुल फिल्म है जो वर्ड ऑफ माउथ से ग्रो कर सकती है और बिजनेस शनिवार-रविवार को मल्टीप्लाई हो जाएगा। ये बातचीत छेड़ेगी, बहस जगाएगी और 2025 की बेस्ट फिल्म्स में से एक है, इसमें कोई शक नहीं। हर इंसान, चाहे लड़का हो या लड़की, इसे देखना चाहिए। मुझे लगता है ये बहुत अच्छी और बढ़िया बनी फिल्म है। ये प्रोपगैंडा नहीं है, न एजेंडा वाली फिल्म है। ये बहुत जरूरी फिल्म है जिसे बहुत शानदार तरीके से बताया गया है।'

End of Feed