Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Day 2: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ने दिखाया दम, कमा डाले इतने करोड़

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Day 2: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और सोनम बाजवा की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। इस मूवी ने दो दिनों में 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Day 2: साल 2025 में 21 अक्टूबर का दिन सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास रहा है। इस दिन आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी 'थामा' और हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की इंटेंस लव-स्टोरी 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। दोनों ही फिल्मों को रिलीज होने के बाद दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। एक तरफ 'थामा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है तो दूसरी ओर 'एक दीवाने की दीवानियत' ने कमाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ने दूसरे दिन यानी बुधवार को भी शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म दो दिनों में 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही है।

Ek Deewane ki Deewaniyat Box office Day 2

Pic Credit: X

'एक दीवाने की दीवानियत' ने दूसरे दिन भी की शानदार कमाई

मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane Ki Deewaniyat) ने बुधवार के दिन 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दो दिनों में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ने 16.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। आने वाले दिनों में यह मूवी बड़ी आसानी से 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

End of Feed