Drishyam 3 Box Office Collection Day 3: मोहनलाल की फिल्म ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, दुनियाभर में मचा धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated May 24, 2026, 07:27 AM IST

Drishyam 3 Box Office Collection Day 3: मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म दृश्यम 3 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर...

Drishyam 3 Box Office Collection Day 3: साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म दृश्यम 3 ने रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म दृश्यम 3 को रिलीज हुए अब तीन दिन हो गए हैं। फिल्म दृश्यम 3 पहले दो दिनों की तरह तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। फिल्म दृश्यम 3 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 का तीसरे दिन का कलेक्शन कितना रहा। (ये भी पढ़ें: Karuppu Box Office Collection Day 5: भारत में 100 करोड़ी होने से एक इंच दूर है तृषा-सूर्या की फिल्म, देखें आंकड़े)

Drishyam 3 Box Office Collection Day 3

दृश्यम 3 ने किया इतना कलेक्शन (Image Source: Drishyam 3 Movie)

'दृश्यम 3' ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

एक्टर मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने तीन दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म दृश्यम 3 तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन करती दिखाई दी। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन के मुकाबले उछाल देखने को मिल रहा है। फिल्म दृश्यम 3 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 12.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी के साथ फिल्म दृश्यम 3 की कुल कमाई 40.60 करोड़ रुपये हो गई है। दुनियाभर में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म दृश्यम 3 की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव नजर आ सकता है। (ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Day 1: 'L2 Empuraan' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई मोहनलाल की फिल्म, कमाए इतने करोड़)

मोहनलाल के बर्थडे पर रिलीज हुई थी फिल्म

फिल्म दृश्यम 3 को 21 मई यानी मोहनलाल की बर्थडे के दिन रिलीज किया गया था। इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट की तरह मूवी दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। फिल्म दृश्यम 3 की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

End Article
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। ...

End of Feed