Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, अब तक किया इतना कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated May 23, 2026, 07:30 AM IST

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: एक्टर मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को रिलीज हुए दो दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: साउथ के जाने-माने स्टार मोहनलाल (Mohanlal) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म दृश्यम 3 की कमाई को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर अभी तक ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही है। अब मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 को रिलीज हुए दो दिन पूरे हो गए हैं। इसके बाद फिल्म दृश्यम 3 की कमाई को लेकर नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। दृश्यम 3 दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई दिखाई दी। तो चलिए जानते हैं फिल्म दृश्यम 3 ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है। (ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Day 1: 'L2 Empuraan' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई मोहनलाल की फिल्म, कमाए इतने करोड़)

Drishyam 3 Box Office Collection

'दृश्यम 3' ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन (Image Source: Drishyam 3 Movie)

'दृश्यम 3' ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दो दिन पूरे कर लिए हैं। जिसके बाद फिल्म दृश्यम 3 की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म दृश्यम 3 का कुल कलेक्शन 26.90 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले गिरावट देखने के मिल रही है। पहले दिन फिल्म ने 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म दृश्यम 3 की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित हैं, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। (ये भी पढ़ें: Karuppu Box Office Collection Day 5: भारत में 100 करोड़ी होने से एक इंच दूर है तृषा-सूर्या की फिल्म, देखें आंकड़े)

दुनियाभर में किया इतना कलेक्शन

एक्टर मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी धमाल मचा रही है। वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म दृश्यम 3 ने 76.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म दृश्यम 3 की कमाई के आंकड़ों ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। फिल्म दृश्यम 3 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

End of Feed