Drishyam 3: The Conclusion Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' (Drishyam 3 The Conclusion) को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। इस मूवी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दमदार कहानी, सस्पेंस और एक्टर्स की शानदार एक्टिंग ने फिल्म 'दृश्यम 3' को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है। अब यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। आइए देखते हैं इस मूवी ने रविवार को कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai ने Amitabh Bachchan को दी जन्मदिन की बधाई, आराध्या के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीर)
बड़ी गिरावट के बाद 300 करोड़ी बनी अजय देवगन की 'दृश्यम 3' (Pic Credit: Instagram)
रविवार को 'दृश्यम 3' के कलेक्शन में दिखी गिरावट
Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने रिलीज के 10वें दिन यानी रविवार को 23 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इससे पहले दूसरे शनिवार को फिल्म ने करीब 26.50 करोड़ की कमाई की थी। यह मूवी दूसरे वीकेंड में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर 309.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म को शुरुआती दिनों में मिले अच्छे रिव्यू और दर्शकों के बीच बने सस्पेंस ने बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी को कमाई के मामले में जबरदस्त फायदा पहुंचाया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 15 साल बाद कन्फर्म हुई 'The Dirty Picture 2', एकता कपूर बोलीं, 'एक कहानी है जो मैं सुनाना...')
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो अजय देवगन और तब्बू की यह फिल्म 'दृश्यम 3' 480 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। हालांकि दूसरे रविवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ मजबूत बनी हुई है। फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। बताते चलें 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। पहली फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था।
