Drishyam 3 BO Collection Predication: डबल डिजिट में होगी 'दृश्यम 3' की ओपनिंग, दुनियाभर में मचेगा धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated May 20, 2026, 02:51 PM IST

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1 Predication: साउथ स्टार मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) की पहले दिन की कमाई को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर...

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1 Predication: साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म दृश्यम 3 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म दृश्यम 3 की धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया। इसके बाद फिल्म दृश्यम 3 के कई पोस्टर भी सामने आए। इन सब के बीच फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज से पहले कलेक्शन को लेकर खबर सामने आई है। फिल्म दृश्यम 3 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये कमाने वाली है, इसको लेकर रिपोर्ट्स सामने आ गई हैं। (ये भी पढ़ें: Drishyam 3: नए अंदाज में नजर आए जॉर्जकुट्टी, इतने बजे से शुरू फिल्म का पहला शो)

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1 Predication

दृश्यम 3 पहले दिन करेगी इतना कलेक्शन (Image Source: Drishyam 3 Movie)

पहले दिन होगी इतनी कमाई

एक्टर मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म दृश्यम 3 की कमाई की रिपोर्ट है। फिल्म दृश्यम 3 पहले दिन इंडिया में और दुनियाभर में कितना कलेक्शन करने वाली है, इसका खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। तो वहीं फिल्म दृश्यम 3 का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 35 करोड़ रुपये से 40 करोड़ रुपये के बीच रहने वाला है। खबर के मुताबिक फिल्म दृश्यम 3 की अभी तक 454,400 टिकट सेल हो चुकी हैं। (ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Cast Fees: मोहनलाल ने हिलाया मेकर्स का बजट, बाकी एक्टर्स को मिली इत्तू सी फीस)

End of Feed