Drishyam 3 Advance Booking: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam The Conclusion) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाती नजर आ रही है। 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म में अजय एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में लौट रहे हैं। उनके साथ तब्बू और श्रिया सरन भी नजर आएंगी। ‘दृश्यम’ की पिछली दोनों फिल्मों की सफलता के बाद तीसरे पार्ट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इसका असर एडवांस बुकिंग में भी दिख रहा है। रिलीज से पहले ही अजय की मूवी ने धमाका कर दिया है।
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने मचाया धमाल (pic credit-instagram)
(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Allu Arjun ने वाइफ Sneha Reddy के बर्थडे को बनाया खास, सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार)
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने मचाया धमाल
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर को शुरू हुई थी, यानी फिल्म की रिलीज से पांच दिन पहले। पहले ही दिन फिल्म के 1.6 लाख टिकट बिक गए। दूसरे दिन भी एक लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हुई। इस तरह शुरुआती 48 घंटों में फिल्म के ओपनिंग वीकेंड के लिए देशभर में 4 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार, 29 सितंबर की सुबह तक फिल्म की एडवांस बुकिंग से कमाई 10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई थी। बाद में सामने आए आंकड़ों में तीन दिनों की एडवांस बुकिंग से कुल 17.07 करोड़ रुपये की कमाई बताई गई, जिसमें ब्लॉक सीटों की बुकिंग भी शामिल है। ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 10.86 करोड़ रुपये था। वहीं, पहले दिन की एडवांस बुकिंग से हुई कमाई भी पहले के 6.65 करोड़ रुपये से बढ़कर 8.81 करोड़ रुपये बताई गई।
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की एडवांस बुकिंग को देखते हुए ट्रेड में फिल्म की पहले दिन की कमाई को लेकर चर्चा बढ़ गए हैं। शुरुआत में माना जा रहा था कि फिल्म पहले दिन 25 से 30 करोड़ रुपये कमा सकती है। हालांकि, अब नए अनुमानों में इसकी कमाई 40 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। आप इस बारे में क्या सोचते है हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं...
