Dhurandhar Box office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की लीड फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) रिलीज होने के बाद से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म धुरंधर एक के बाद एक नए बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड हना रही है। फिल्म ने अभी हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इसके बाद भी फिल्म की कमाई रफ्तार अभी कमजोर नहीं पड़ी है। फिल्म धुरंधर को रिलीज हुए अब 8 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद कलेक्शन की नई रिपोर्ट सामने आ रही है। तो चलिए फिल्म धुरंधर ने 8वें दिन कितने करोड़ रुपये कमाए थे।
'धुरंधर' ने 8वें दिन काटा गदर
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में है। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 239.25 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में आपको बदलाव देखने को मिल सकता है।
इतना है फिल्म का बजट
डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म धुरंधर रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), सारा अर्जुन (Sara Arjun), अक्षय खन्ना, आर माधवन (R Madhavan), संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म का बजट 225 करोड़ रुपये था, जिसे फिल्म ने पार कर दिया है। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर की कमाई के नए आंकड़ों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
