Dhurandhar Box Office Collection Day 37: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' रिलीज से ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है। आदित्य धर निर्देशित यह फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। हाल ही में फिल्म ने भारत में 750 करोड़ का आंकड़ा पार किया और अब 800 करोड़ क्लब में एंट्री करने की ओर तेजी से बढ़ रही है। रिलीज को पूरे 37 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म की कमाई में अभी भी अच्छी रफ्तार बनी हुई है। पांचवें हफ्ते के बाद भी दर्शक थिएटर्स में पहुंच रहे हैं। रणवीर का पावरफुल रोल और फिल्म की इंटेंस स्टोरी फैंस को खूब पसंद आ रही है।
37वें दिन कमाई में फिर आया उछाल
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म धुरंधर एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर खबरों में आ गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 37वें दिन फिल्म ने करीब 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे भारत नेट कलेक्शन 799.50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। 36वें दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ कमाए थे, यानी एक दिन में अच्छा उछाल आया। वीकडे में भी फिल्म की ऑक्यूपेंसी मजबूत रही और कई सिनेमाघरों में शो हाउसफुल हुए। वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 1200 करोड़ के पार हो चुका है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म जल्द ही 800 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। यह रणवीर सिंह की करियर की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है। फिल्म की कमाई सभी को हैरान कर रखा है।
क्या है फिल्म की स्टोरी?
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, जबकि अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो अपने परिवार और देश के लिए बड़े बलिदान देता है। यह एक्शन से भरपूर थ्रिलर है जिसमें विलेन के साथ भिड़ंत और इमोशनल मोमेंट्स का जबरदस्त मिक्स है। फिल्म की ग्रिपिंग स्क्रिप्ट, हाई-वोल्टेज एक्शन और स्टार्स की दमदार परफॉर्मेंस ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया है। फिल्म धुरंधर की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
