Dhurandhar box office collection day 25: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा अभी भी कायम है। यह मूवी हर गुजरते दिन के साथ ताबड़तोड़ कमाई कर निर्माताओं की झोली पैसों से भर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने वर्ल्डवाइड बॉक्स पर 1000 करोड़ रुपये का कारोबार पहले ही कर लिया है। खास बात यह है कि 'धुरंधर' ने 25वें दिन भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कमाई की है। तो चलिए देखते हैं यह मूवी अब तक कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है।
Pic Credit: IMDb
'धुरंधर' ने 25वें की ताबड़तोड़ कमाई
Sacnilk द्वारा साझा किए गए अनुमानित आंकड़ों के मुताबिक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दिलचस्प बात यह है कि 'धुरंधर' ने तीसरे हफ्ते में 172 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं दूसरी ओर अगर 25 दिनों के कलेक्शन की बात करें तो इसने 701.25 करोड़ रुपये का धांसू बिजनेस कर लिया है।
यह भी पढ़ें: घमंड के नशे में चूर ऋतिक रोशन ने ठुकराई ये 6 फिल्में, ब्लॉकबस्टर होते देख रो-रोकर की आंखें लाल
कई फिल्मों के रिकार्ड्स को धूल चटाने के बाद अब रणवीर सिंह की 'धुरंधर' साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर्ण की ओर बढ़ रही है। बताते चलें 'पुष्पा 2' ने हिंदी बेल्ड पर 812.14 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 'धुरंधर' न केवल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है बल्कि इसने अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की टॉप 10 की लिस्ट में भी अपनी दमदार जगह बनाई है। इस मूवी में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और आर माधवन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
