Dhurandhar Advance Booking: नहीं करना होगा लंबा इंतजार रिलीज से पहले खुल गई बुकिंग विंडो, रणवीर सिंह ने सुनाई खुशखबरी

Dhurandhar Advance Booking: इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवी धुरंधर की रिलीज डेट नजदीक आ रही है। मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग विंडो भी खोल दी है। अब फैंस अपनी फेवरेट मूवी को देखने के लिए पहले ही बुकिंग कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं अब तक कितनी टिकट बिक चुकी हैं।

Dhurandhar Advance Booking: रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी धुरंधर को लेकर लगातार बज बन रहा है । यह इस साल की बड़ी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म को आदित्य धर डायरेक्टर कर रहे हैं। इसके ट्रेलर ने पहले से ही हर जगह हंगामा खड़ा कर रखा है। धुरंधर अगले हफ्ते रिलीज हो रही है, लेकिन इसकी रिलीज का फैंस इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। अब रणवीर सिंह ने अपने फैंस को खुश करते हुए सरप्राइज दिया है। रणवीर सिंह ने बताया कि धुरंधर की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, इसी के साथ के आदित्य धर ने भी फैंस को यह न्यूज दी है।

Dhurandhar Advance Booking

रणवीर सिंह( Ranveer Singh) ने फैंस को खुशखबरी देते हुए एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- " गेट रेडी फायर , एडवांस बुकिंग स्टार्ट राइट नाउ" जैसे ही रणवीर सिंह ने पोस्ट शेयर किया वैसे ही फैंस के कमेन्ट की लाइन लग गई। धुरंधर के चाहने वालों ने जमकर कमेन्ट किए और लिखा कि धुरंधर की रिलीज का इंतजार नहीं हो पा रहा है।

End of Feed