Dhurandhar 2 advance Booking: रणवीर सिंह की फिल्म के बिके 4 लाख से ज्यादा टिकट्स, इतना हुआ कलेक्शन

Dhurandhar 2 advance Booking: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह किन स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को बड़े परदे पर देखने का क्रेज लोगों के अंदर कम नहीं हो रहा है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी ने एडवांस बुकिंग के मामले में नया रिकॉर्ड हासिल कर लिया है।

Dhurandhar 2 advance Booking: आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में रणवीर सिंह को अहम भूमिका में देखने के लिए हरकोई बेताब है। साल 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इस मूवी को रिलीज को रिलीज होने में बस कुछ ही बाकी रह गए हैं। 'धुरंधर 2' रिलीज से चार दिन पहले ही प्री-सेल्स के जरिए बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर चुकी है। शनिवार सुबह मेकर्स ने फिल्म की ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर प्री-सेल्स में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।

Ranveer Singh's Dhurandhar 2

Pic Credit: Ranveer Singh/Instagram

'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले की इतने करोड़ की कमाई

रणवीर सिंह स्टारर की रविवार सुबह से ही पहले दिन के लिए धांसू एडवांस बुकिंग दर्ज करा रही है। 24 घंटों के भीतर ही 'धुरंधर 2' ने 1.5 लाख से अधिक टिकट बेच दिए हैं। एडवांस बुकिंग से इस मूवी ने पहले ही 15.74 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अगर 8 करोड़ रुपये की ब्लॉक बुकिंग को हटा दिया जाए तो एडवांस बुकिंग से जो कमाई हुई है, वो 7.80 करोड़ रुपये है। इस कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्म ने हिंदी वर्जन से किया है जबकि 1.41 लाख टिकटों की बिक्री से 7.61 करोड़ रुपये है। (इसे भी पढ़ें: अनुष्का शेट्टी बिजनेसमैन से करने जा रही हैं शादी !! इंटरनेट पर उड़ीं अफवाहें)

End of Feed