Dacoit Box Office: 2026 की Top 3 टॉलीवुड ओपनर्स में एंट्री करने को तैयार डकैत, हिलेगा प्रभास का सिंहासन

Dacoit Box Office: अदिवि शेष की डकैत इस वीकेंड रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें मृणाल-अनुराग भी दिखेंगे। ट्रेड पंडितों की मानें तो ये मूवी 2026 की टॉप 3 टॉलीवुड ओपनर्स में शामिल होने के लिए तैयार है।

Dacoit Box Office: टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2026 बहुत अच्छा नहीं रहा है। इस साल रिलीज हुई मना शंकरा वारा प्रसाद गारू और अनागनागा ओका गारू ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत दर्ज कराई हो लेकिन इनके अलावा किसी भी फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाल नहीं मचाया है। जल्द ही सिनेमाघरों में अदिवि शेष (Adivi Sesh) अपनी नई एक्शन एंटरटेनर डकैत लेकर आएंगे, जिसको लेकर अच्छा उत्साह नजर आ रहा है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप भी अहम किरदारों में दिखेंगे। क्या अदिवि शेष की नई फिल्म डकैत (Dacoit) सिनेमाघरों में वो कारनामा कर सकती है, जिसके लिए टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री इंतजार रही है? ट्रेड पंडितों की मानें तो डकैत सिनेमाघरों में धांसू शुरुआत दर्ज कराने के लिए तैयार है। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में मिली हार को याद कर मायूस हुईं मोनालिसा, 'बंटी और बबली' गाने से मिले झटके का किया खुलासा)

Dacoit Box Office Day 1

डकैत पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, पढ़ें ये रिपोर्ट (Image Source: Dacoit Movie Poster)

Dacoit Movie Box Office Report (Image Source: Movie Poster)

टॉलीवुड इंडस्ट्री की TOP 3 ओपनर्स में शामिल होगी डकैत

फिल्म डकैत को लेकर जिस तरह का उत्साह बना है, उसे देखे के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धांसू शुरुआत दर्ज कराएगी और ओपनिंग डे पर 10 करोड़ रुपये का कारोबार आसानी से कर लेगी। अदिवि शेष अपनी डकैत को बहुत बड़े स्तर पर प्रमोट करने में जुटे हुए हैं, जिस कारण हर किसी को इससे अच्छी कमाई की उम्मीद है। अगर फिल्म की कहानी दर्शकों को प्रभावित करती है तो वीकेंड के बाद भी ये मूवी सिनेमाघरों में अच्छा कारोबार करेगी। आप टॉलीवुड की टॉप 3 ओपनर्स नीचे देख सकते है... (ये भी पढ़ें: 'Dhurandhar 2' की सफलता से जुहू-बांद्रा वाले जलकर हुए राख, Zakir Khan ने सरेआम उड़ाया मजाक)

द राजा साब: 62.9 करोड़ रुपये

मना शंकरा वारा प्रसाद गारू: 41.6 करोड़ रुपये

अनागनागा ओका गारू: 5.5 करोड़ रुपये

भूत बंगला से टक्कर लेगी अदिवि शेष की डकैत

अगर बात हिन्दी भाषा की करें तो अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की अपकमिंग मूवी डकैत बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की भूत बंगला से टक्कर लेगी। भूत बंगला के लिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने लम्बे समय के बाद हाथ मिलाया है, जिस कारण ऐसा माना जा रहा है कि डकैत को भूत बंगला से कड़ी टक्कर मिलेगी। अक्षय की कॉमेडी फिल्मों की तगड़ी ऑडियंस है जो सिनेमाघरों का रुख करती है। अगर डकैत को हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करना है तो इसकी कहानी वाकई बहुत शानदार होनी चाहिए। धुरंधर 2 की रिलीज के बाद वैसे भी दर्शक एक्शन की जगह कुछ हटकर देखना चाहते हैं।

End of Feed