Coolie Box Office Collection: 11वें दिन 250 कोरड़ी हुई रजनीकांत की 'कुली', कमाई में आया उछाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 25, 2025, 07:10 AM IST

Coolie Box Office Collection Day 11: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 'कूली' (Coolie) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हुई और 11 दिन में ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Coolie Box Office Collection Day 11: सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की धांसू एक्शन फिल्म 'कुली' (Coolie) बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से धमाल मचा रही है। फिल्म कुली को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। फिल्म कुली बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है। अब रजनीकांत की फिल्म कुली को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म कुली की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म कुली ने 11वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म कुली ने 11वें दिन कितनी कमाई की है।

Coolie Box Office Collection

Image Source: Sun Pictures

कुली ने 11वें दिन किया इतना कलेक्शन

एक्टर रजनीकांत की फिल्म कुली एक बार फिर अपनी कमाई को लेकर सुर्खियों में आ गई है। फिल्म कुली को रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो गए है। जिसके बाद फिल्म कुली की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म कुली ने 11वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म कुली ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म कुली की कुल कमाई 256.75 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बताते चले कि फिल्म कुली की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित हैं।

End of Feed