Cocktail 2 Box office Collection Day 4: 50 करोड़ी हुई शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म, कमाए इतने करोड़

Cocktail 2 Box office Collection Day 4: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन की नई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' ने 4 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Cocktail 2 Box office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) को दर्शक पसंद कर रहे हैं। इस मूवी ने रिलीज के दिन 14.10 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी। शुरुआत वीकेंड में भी इसका कलेक्शन काफी दमदार रहा है। दर्शकों के अंदर फिल्म को देखने का क्रेज भी बरकरार है। दिलचस्प बात यह है कि 'कॉकटेल 2' ने 4 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लिया है। आइए देखें इस मूवी का टोटल कलेक्शन कितना हुआ है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome to the Jungle को हिट करवाने के लिए मेकर्स ने चली चाल, अपनाया धुरंधर वाला फोर्म)

Cocktail 2 Box office Collection Day 4

50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई 'कॉकटेल 2'

50 करोड़ी बन गई 'कॉकटेल 2'

होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'कॉकटेल 2' ने रविवार को 18.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शनिवार की कमाई 17.15 करोड़ रुपये रही थी। 'कॉकटेल 2' ने चौथे दिन यानी सोमवार को 6.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 4 दोनों में यह मूवी 56.45 करोड़ रुपये अपने खाते में जड़ चुकी है। हालांकि Sacnilk द्वारा अनुमानित आंकड़े साझा किए गए हैं। चौथे दिन इस मूवी ने भले ही भारी गिरावट दर्ज कराई है लेकिन अब यह 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2: शो के 3 कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम से उठा पर्दा, स्टेज पर Shivangi Joshi को देख फैंस को लगा झटका)

'कॉकटेल 2' के कलेक्शन ने शाहिद कपूर को राहत दी है। वे कुछ समय से एक अच्छी हिट की तलाश में थे। उनकी पिछली दो फिल्में 'देवा' और 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाईं। 'कॉकटेल 2' का हिट होना शाहिद कपूर के लिए बहुत जरुरी है। अब तक की कमाई को देखते हुए लगता है कि 'कॉकटेल 2' शाहिद कपूर की हिट की तलाश खत्म कर देगी। इस मूवी में शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी को बड़े परदे पर फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

End of Feed