Border 2 Box Office Day 12: मंगलवार को सनी पाजी की फिल्म के कलेक्शन में आया उछाल, 300 करोड़ी होने इंच भर है दूर

Border 2 Box Office Day 12: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) ने दूसरे सोमवार के दिन बड़ी गिरावट दर्ज कराई थी लेकिन मंगलवार को इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 12वीं अच्छी कमाई करने में सफल रही है। आइए देखें इसका टोटल कलेक्शन...

Border 2 Box Office Day 12: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर अनुराग सिंह की फिल्म 'बॉर्डर 2' वीक डेज में भी शानदार कमाई करने में लगी हुई है। मेकर्स ने इस मूवी को 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया था। 12 दिनों में यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 280 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। 10 दिनों तक लगातार अच्छी कमाई के बाद इस मूवी के कलेक्शन में 11वें दिन बड़ी गिरावट देखी गई लेकिन 12वें कलेक्शन में अच्छा उछाल देखा गया है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 12 दिनों में कितने करोड़ रुपये अपने नाम कर लिए हैं। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के सामने घुटने पर आएंगी ये 6 फिल्में, कमाई देखकर कांप जाएंगे निर्माताओं के पैर)

Border 2 Box Office Day 12

Pic Credit: X

300 करोड़ी होने से चूक गई 'बॉर्डर 2'

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk ने अब जो 'बॉर्डर 2' को लेकर अनुमानित आंकड़े साझा किए हैं उसके मुताबिक सनी पाजी की फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 12 दिनों में यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 286.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो यह कलेक्शन 392.5 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने एक इंच दूर है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि यह 500 करोड़ी होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। (इसे भी पढ़ें: The Raja Saab OTT Release: जानिए कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली है प्रभास की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप)

क्या है फिल्म की कहानी?

'बॉर्डर 2' साल 1997 की मशहूर वॉर ड्रामा 'बॉर्डर' का सीक्वल है। पहली फिल्म की तरह 'बॉर्डर 2' भी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। हालांकि इस बार फिल्म में अलग-अलग मोर्चों पर युद्ध के नायकों की अलग-अलग कहानियों को दिखाया गया है। सनी पाजी के अलावा फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने को-प्रोड्यूस किया है।

End of Feed