Ticket Window: दर्शकों में नहीं दिख रहा राजकुमार राव-वामिका गब्बी की भूल चूक माफ को लेकर उत्साह, वीकेंड बिजनेस तय करेगा भविष्य

Bhool Chuk Maaf Box Office Analysis: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की अपकमिंग फिल्म भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf) के ट्रेलर को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिला था लेकिन इस मूवी को लेकर दर्शकों के बीच में वैसा उत्साह नजर नहीं आ रहा है। माना जा रहा है कि भूल चूक माफ का वीकेंड बिजनेस इसका भविष्य तय करेगा कि ये हिट रहेगी या फ्लाप?

Bhool Chuk Maaf Box Office Analysis: जहां एक तरफ बॉलीवुड लगातार फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहा है और हर निर्माता ये सोचने में लगा हुआ है कि वो किस तरह की फिल्म बनाए कि दर्शक सिनेमाघरों तक चले आएं, वहीं निर्माता दिनेश विजान (Dinesh Vijan) एक के बाद एक हिट फिल्में देकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के संकटमोचक बने हुए हैं। कुछ समय पहले रिलीज हुई उनके बैनर की फिल्म छावा (Chhaava) का बिजनेस हर किसी के सामने है, जिसने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। दिनेश विजान जल्द ही अपनी नई फिल्म भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf) दर्शकों के सामने पेश करेंगे, जिसमें राजकुमार राव (Rajkummar Rao), वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi), संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, इश्तियाक खान और अनुभा फतेहपुरिया जैसे कलाकार दिखाई देंगे। कॉमेडी की दुनिया के मंझे हुए कलाकारों से सजी भूल चूक माफ का ट्रेलर कमाल का था, जिसने दर्शकों के बीच खलबली पैदा की थी। भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf Trailer) का ट्रेलर देखने के बाद लगा था कि राजकुमार राव 9 मई को एक क्लियर हिट देंगे, जिसके लिए टिकिट विंडो पर भीड़ नजर आएगी लेकिन ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है।

Bhool Chuk Maaf Box Office Details Review By Rahul Sharma

Bhool Chuk Maaf Box Office Details Review By Rahul Sharma

डायरेक्टर करण शर्मा के निर्देशन में बनी भूल चूक माफ एक कॉन्सेप्ट कॉमेडी मूवी है, जिसमें हीरो एक तारीख के फेर में फंस गया है। उसके साथ ऐसा क्यों हुआ है और इस फेर से वो कैसे निकलेगा ये फिल्म के दौरान पता चलेगा लेकिन ट्रेलर से साफ है कि दर्शकों को फिल्म के दौरान मजेदार डायलॉग्स सुनने को मिलेंगे।

End of Feed