‘Bhool Chuk Maaf’ Box Office Collection Day 7: राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ इस समय सिनेमाघरों पर धमाल कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जिसका असर सीधा बॉक्स ऑफिस पर नजर आ रहा है। इस फिल्म की कमाई भी जमकर हो रही है। आइए जानते हैं कि 7वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है।
Bhool Chuk Maaf
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की कॉमेडी ड्रामा 'भूल चुक माफ़' दिल जीत रही है। हाल ही में आई सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, सात दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 44 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 23 मई 2025 को रिलीज हुई 'भूल चुक माफ' ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये की मजबूत कमाई के साथ अपनी शुरुआत की थी। शनिवार को इसने 9.5 करोड़ रुपये जमा किए।
कितनी रही फिल्म की ऑक्यूपेंसी
7वें दिन की ऑक्यूपेंसी भी ठीक-ठाक रही। 'भूल चुक माफ' ने सिनेमा हॉल में हिंदी 2D वर्जन के लिए कुल ऑक्यूपेंसी 11.19% दर्ज की। सुबह में फिल्म की शुरुआत धीमी रही और सिर्फ 5.72% ऑक्यूपेंसी रही, लेकिन दिन के दौरान इसमें तेजी आई। दोपहर के शो में 13.40% और शाम को 11.46% दर्शकों ने फिल्म का आनंद लिया। रात के शो में सबसे ज्यादा 14.18% दर्शक आए।
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म में रंजन (राजकुमार राव ) की कहानी दिखाई गई है, जो एक लड़की तितली (वामिका गब्बी) से प्यार करता है। उससे शादी करने के लिए वह एक सरकारी नौकरी पाने का लक्ष्य रखता है। लेकिन जब वह भगवान शिव को दी गई प्रतिज्ञा तोड़ता है तो चीजें एक भायनक मोड़ लेती हैं और एक मुश्किल स्थिति में फंस जाता है।जिसे उसे अपने जीवन को फिर से पटरी पर लाने के लिए ठीक करना होता है।
