Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4: राजकुमार और वामिका की हुई बल्ले-बल्ले, जनता ने चौथे दिन भी लुटाया प्यार

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4: राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)स्टारर फिल्म 'भूल चूक माफ' को आज रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। कुछ ही समय पहले फिल्म के चौथे दिन की कमाई के आँकड़े सामने आ गए हैं, जानिए इस रिपोर्ट में।

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड की लेटेस्ट रोमांटिक ड्रामा कॉमेडी फिल्म 'भूल चूक माफ' 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। कल फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए। जनता भी फिल्म की कहानी को काफी पसंद कर रही है। बड़ी तादाद में लोग परिवार और दोस्तों संग मिलकर फिल्म का मजा उठाने सिनेमाघर पहुंचे। वामिका गब्बी और राजकुमार राव की इस फ्रेश जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। पहली बार दोनों ने एक साथ काम कर मेकर्स की किस्मत चमकाई। आज टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं कि फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन कितनी कमाई की।

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4

सैकनिल्क की अनुमानों के अनुसार फिल्म 'भूल चूक माफ' (Bhool Chuk Maaf) ने 4.75 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में अब फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32.75 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म भले ही छोटे जंप मार रही है लेकिन कमाई से मेकर्स की जेबें भी भर रही है। मेकर्स अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से खुश दिखाई दिए। फिल्म 'भूल चूक माफ' ने पहले दिन 7 करोड़, दूसरे दिन 9.5 करोड़, तीसरे दिन 10 करोड़ कमाए थे। वीकेंड पर फिल्म की सबसे ज्यादा देखने को मिली।

End of Feed