Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 2: राजकुमार राव की फिल्म को मिला वीकेंड का जबरदस्त फायदा, दूसरे दिन की कमाई में आया उछाल

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 2: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ को रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। दूसरे दिन की कमाई में उछाल देखी गई। आइए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की।

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 2: भूल चूक माफ (Bhool Chuk Maaf) 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने पहले दिन 7.2 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। आइए जानते हैं कि दूसरे दिन फिल्म ने कितने करोड़ रुपये की कमाई की है।

Bhool Chuk Maaf

Bhool Chuk Maaf

सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार भूल चूक माफ ने दूसरे दिन 9 करोड़ रुपये कमाए। इसे देखते हुए राजकुमार और वामिका की रोमांटिक कॉमेडी की दो दिन की कुल कमाई 16.2 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है, जिस कारण फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल आया है।

End of Feed