Batwara 1947 Vs Awarapan 2: सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी शुरुआत उम्मीद के मुताबिक रही। फिल्म की टक्कर इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' (Awarapan 2) से हुई, जिसे एडवांस बुकिंग के समय से ही बढ़त मिलती दिखाई दे रही थी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि बंटवारा 1947 ने तीसरे दिन बस इतनी कमाई की है। वहीं आवारपन 2 ने गर्दा उड़ा दिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Batwara 1947 BO Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की मूवी पड़ी फीकी, 'आवारापन 2' के सामने हुई ढेर)
आवारापन 2 और बंटवारा 1947 की कमाई (pic credit-instagram)
बंटवारा 1947 का हाल बेहाल
सैकनिल्क के मुताबिक, बंटवारा 1947 ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 5.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी हुई और इसने 13.50 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म के शो कम होने के कारण कमाई घटकर 7.25 करोड़ रुपये रह गई। इस तरह भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 31.61 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 37 करोड़ रुपये बताया गया है। दूसरी तरफ इमरान हाशमी की आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर काफी आगे निकल गई है। फिल्म ने तीन दिनों के वीकेंड में भारत में 81.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन इसकी कमाई में करीब 55 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और इसने 33.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 26 करोड़ रुपये कमाए।
आवारापन 2 बनी 2026 की बड़ी सफलता
आवारापन 2 को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह था। पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट नहीं रही थी, लेकिन समय के साथ इसके गाने और कहानी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए। यही वजह है कि सीक्वल को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने पहली आवारापन की पूरी लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया था। आवारापन 2 की शानदार कमाई के साथ यह फिल्म 2026 की आठवीं सफल बॉलीवुड फिल्म बन गई है।
