Baby John Box Office Collection Day 7: बुरी तरह पिट गई वरुण धवन की फिल्म, मंगलवार की कमाई ने किया मेकर्स को निराश

Varun Dhawan's Baby John box office collection Day 7: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'बेबी जॉन' (Baby John) बॉक्स ऑफिस पर पाई-पाई छोड़कर 50 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने 7वें दिन बेहद कम कमाई की है।

Baby John box office collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म 'बेबी जॉन' (Baby John) से निर्माताओं को बहुत उम्मीदें थीं। इस फिल्म के ट्रेलर को मिले प्यार को देखने के बाद लोगों को लग रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल रहेगी। 'बेबी जॉन' को लेकर हर दिन जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती दिखाई दे रही है। यह मूवी 7 दिनों में 35 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। आइए देखें इस मूवी ने मंगलवार को कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Varun Dhawan's Baby John

50 करोड़ी होने से कोसों दूर है 'बेबी जॉन'

Sacnilk के मुताबिक वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' ने मंगलवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 2.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म 7 दिनों के अंदर 32.65 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। यह मूवी अभी तक 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल नहीं हो पाई है। उम्मीद की जा रही है कि आज यानी नए साल की छुट्टी होने की वजह से 'बेबी जॉन' को कमाई के मामले में फायदा हो सकता है।

End of Feed