Awarapan 2 Vs Batwara 1947: 14 अगस्त को 2 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में 'आवारापन 2' (Awarapan 2) और बंटवारा 1947 (Batwara 1947) का नाम शामिल है। सनी देओल और इमरान हाशमी के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है। अब तक जो एडवांस बुकिंग के आंकड़ें सामने आए हैं उसमें इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 काफी आगे चल रही है। वहीं सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 को लोग उतना भाव नहीं दे रहे हैं। आइए पूरी बात जानते हैं इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-The Traitors 2: शो से कटा Munawar Faruqui का पत्ता, रोते हुए कंटेस्टेंट्स की उड़ाईं धज्जियां)
'आवारापन 2' ने मचाया धमाल (pic credit-movie posters)
'आवारापन 2' ने मचाया धमाल
ट्रेड एनालिस्ट बाला के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती मुकाबले में 'आवारापन 2' आगे दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि फिल्म के पक्ष में पुरानी फिल्म की यादें और इमरान हाशमी के फैंस हैं। दूसरी ओर, 'बंटवारा 1947' की सबसे बड़ी ताकत सनी देओल की मास ऑडियंस के बीच पकड़ है। उनका मानना है कि शुरुआत में 'आवारापन 2' बढ़त बना सकती है, लेकिन आखिर में कौन सी फिल्म जीतेगी, यह दर्शकों की प्रतिक्रिया तय करेगी। एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी फिलहाल 'आवारापन 2' के फेवर में हैं। बाला के अनुसार, फिल्म के करीब 68 हजार टिकट बिक चुके हैं और एडवांस बुकिंग से लगभग 2.20 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। वहीं, 'बंटवारा 1947' के करीब 37,600 टिकट बिके हैं। यानी टिकट बिक्री के मामले में 'आवारापन 2' करीब 81 फीसदी आगे है। इससे पता चलता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। बाला का कहना है कि लगभग दो गुना टिकट बिक्री 'आवारापन 2' को ओपनिंग डे के लिए मजबूत स्थिति में पहुंचाती है। हालांकि, सनी देओल की फिल्म को सिनेमाघरों में वॉक-इन दर्शकों का फायदा मिल सकता है।
ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने भी 'आवारापन 2' को ओपनिंग मुकाबले में आगे बताया है। उनके मुताबिक, फिल्म पहले दिन 13 से 16 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन कर सकती है। अगर इसे सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में बेहतर शो मिलते हैं, तो कमाई 20 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं, पहले वीकेंड में फिल्म के 50 से 60 करोड़ रुपये तक कमाने की उम्मीद जताई गई है। दूसरी तरफ, 'बंटवारा 1947' के पहले दिन करीब 7 से 9 करोड़ रुपये नेट कमाने का अनुमान है।
