Awarapan 2 Box office: 100 करोड़ी होते ही धड़ाम से गिरी इमरान हाशमी स्टारर की कमाई, देखें आंकड़े

Awarapan 2 Box office: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की रोमांटिक ड्रामा 'आवारापन 2' की छठे दिन की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Awarapan 2 Box office: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। यह 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म ने 6 दिनों में 100 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पार लिया है। करीब दो दशक बाद शिवम पंडित के किरदार में लौटे इमरान को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में तेज कमाई करते कमाई लेकिन अब 'आवारापन 2' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Freaky Friday' के रीमेक से बाहर हुए Shahid Kapoor !! वजन जानकर होगी हैरानी)

Awarapan 2 Box office Day 6

'आवारापन 2' ने कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

‘आवारापन 2’ ने 6वें दिनों में कमाए इतने करोड़

Sacnilk द्वारा साझा किए आकड़ों के मुताबिक बुधवार रात 10 बजे तक ‘आवारापन 2’ ने करीब 5.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह फिल्म की अब तक की सबसे कम सिंगल-डे कमाई है। इससे पहले मंगलवार को फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये कमाए थे। सोमवार को भी फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाए रखते हुए करीब 9.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये से खाता खोला था। इसके बाद शनिवार को कमाई में जबरदस्त उछाल आया और फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को फिल्म ने करीब 26 करोड़ रुपये कमाए। इन आंकड़ों के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब तक 105.26 करोड़ रुपये पहुंच गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'रामायण' के बाद आलिया भट्ट संग 'Brahmastra 2' शुरू करेंगे Ranbir Kapoor, दीपिका पादुकोण की हुई एंट्री!)

End of Feed