Avatar Fire And Ash BO Collection Day 1: 'अवतार 3' ने भारत में की तगड़ी ओपनिंग, 'धुरंधर' की आंधी में कमाए करोड़ों

Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 1: जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड एश' भारत के सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। खास बात तो यह है कि फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाना शुरू कर दिया है। पहले दिन ही मूवी ने ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है।

Avatar Fire And Ash Box Office Collection Day 1: जेम्स कैमरून की 'अवतार' अपनी तीसरी फ्रेंचाइजी यानी 'अवतार: फायर एंड एश' के साथ भारत में एंट्री कर चुकी है। 'अवतार: फायर एंड एश' 19 दिसंबर को भारत में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। खास बात तो यह है कि फिल्म ने आते ही न केवल ताबड़तोड़ कमाई की, बल्कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को भी टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 'अवतार: फायर एंड एश' को लेकर लोगों में इस कदर क्रेज देखने को मिल रहा है कि उसका असर फिल्म की तगड़ी ओपनिंग पर भी पड़ा। 'अवतार: फायर एंड एश' (Avatar: Fire And Ash) ने डबल डिजिट के साथ भारत में अपना खाता खोला है। इसकी ओपनिंग की कमाई देख अच्छी-अच्छी बॉलीवुड फिल्मों के भी पसीने छूट सकते हैं।

avatar fire and ash

फोटो क्रेडिट- अवतार: फायर एंड एश फिल्म

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अवतार: फायर एंड एश' (Avatar: Fire And Ash) ने 20 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की है। 'धुरंधर' की आंधी में 'अवतार: फायर एंड एश' की ये कमाई भी तारीफ के लायक है। इतना ही नहीं, अंग्रेजी भाषा में सिनेमाघरों में इसकी ऑक्युपेंसी भी 69.68 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं हिंदी भाषा में ये ऑक्युपेंसी 66.1 प्रतिशत रही। यूं तो 'अवतार: फायर एंड एश' ने 'धुरंधर' को कड़ी टक्कर दी है, लेकिन ये मूवी अपनी ही पिछली फ्रेंचाइजी 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम साबित हुई। उस फिल्म ने भारत में 48 करोड़ रुपये के साथ धमाकेदार ओपनिंग की थी।

End of Feed