Dhurandhar 2 Box Office: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 पर सभी की नजरें टिकी हुई है। ये फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया कि कई मूवीज के रिकॉर्ड टूट गए। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। इस बीच धुरंधर 2 की कमाई को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक फिल्म धुरंधर 2 ने 7 वें दिन भी मोटी कमाई की है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
धुरंधर 2 ने सातवें दिन भी मचाया धमाल
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। ररणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने पहले वीकेंड में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और पेड प्रीव्यू शोज में भी जबरदस्त बिजनेस किया। हालांकि पहले हफ्ते में कमाई में काफी गिरावट देखी गई। पहले सोमवार से ही कलेक्शन घटने लगा और बुधवार को यह 50 करोड़ से नीचे आ गया। फिर भी रिलीज के सिर्फ सात दिनों में फिल्म ने दुनिया भर में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 744.58 करोड़ और विदेशों से 261.92 करोड़ कमाकर कुल 1006.50 करोड़ का ग्लोबल बिजनेस कर लिया। घरेलू बाजार में नेट कलेक्शन 623.42 करोड़ हो चुका है। ब्रेकडाउन की बात करें तो 18 मार्च को पेड प्रीव्यू से 43 करोड़, 19 मार्च को 102.55 करोड़, 20 मार्च को 80.72 करोड़, 21 मार्च को 113 करोड़ और 22 मार्च को 114.85 करोड़ कमाए। उसके बाद सोमवार को 65 करोड़, मंगलवार को 56.60 करोड़ और बुधवार को 47.70 करोड़ नेट कलेक्शन रहा। सातवें दिन हिंदी में 44 करोड़ के साथ 34.7% ऑक्यूपेंसी रही। तेलुगु में 2.50 करोड़ और तमिलनाडु में करीब 1 करोड़ की कमाई हुई।
धुरंधर 2 में इन स्टार्स ने मचाया गदर
बताते चलें कि फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार धमाल मचा रहे है। सबसे ज्यादा इंप्रेस राकेश बेदी ने किया है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया। मालूम हो कि सोशल मीडिया पर धुरंधर 3 की काफी चर्चा हो रही है। हालांकि अबतक मेकर्स ने इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।
