Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। इस फिल्म ने कमाई के मामले में सभी मूवीज को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि अब रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर कम हो रही है लेकिन बीते दिनों धुरंधर 2 ने फिर से धमाका किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 17 वें दिन भी बढ़िया बिजनेस किया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर-ये भी पढ़ें-रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई में आया उछाल, 16 वें दिन की इतनी कमाई
Dhurandhar 2 Box office (pic credit-instagram)
Dhurandhar 2 Box office (pic credit-instagram)
धुरंधर 2 ने 17 वें दिन भी मचाया धमाल
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। दर्शक फिल्म के दीवाने हो गए हैं और अब यह फिल्म भारत में 1000 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार करने की राह पर है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह स्पाई एक्शन थ्रिलर 19 मार्च को रिलीज हुई थी। रिलीज के 17वें दिन फिल्म ने 25.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। तीसरे वीकेंड में फिर से रफ्तार पकड़ते हुए फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 985.02 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म में रणवीर सिंह जस्कीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा अली माजरी का किरदार निभा रहे हैं।
Dhurandhar 2 Box office (pic credit-instagram)
इन स्टार्स ने की धुरंधर 2 की तारीफ
हाल ही में फिल्म धुरंधर 2 को लेकर सुपरस्टार रजनीकांत ने भी तारीफ की और आदित्य धर को 'बॉक्स ऑफिस का किंग बताया। राम गोपाल वर्मा, एसएस राजामौली, राकेश रोशन, महेश बाबू, अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर जैसे कई बड़े नाम फिल्म की सराहना कर चुके हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। आपको आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
