बॉक्स ऑफिस

बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी निकली Kesari 2, सूर्यवंशी-स्काईफोर्स की 7 दिन की कमाई के सामने मांग गई पानी

Akshay Kumar Biggest Week Opener: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हालिया रिलीज मूवी केसरी 2 (Kesari 2) ने सिनेमाघरों में 7 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म केसरी 2 की कमाई की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में 46.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। पहले हफ्ते में 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार न कर पाने वाली केसरी 2 अक्की की 7 बिगेस्ट वीक ओपनर्स में शामिल नहीं हो पायी है। आइए आपको अक्षय की 7 बिगेस्ट ओपनर्स की लिस्ट दिखाते हैं...

Image

Kesari 2 Box Office

Akshay Kumar Biggest Week Opener: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नई फिल्म केसरी 2 ने क्रिटीक्स का दिल जीत लिया था। फिल्म केसरी 2 को दर्शकों को क्रिटीक्स ने अक्षय कुमार की सबसे शानदार परफॉर्मेंस करार दिया है लेकिन इसके बावजूद भी इसके आंकड़े सम्मानजनक नहीं हैं। केसरी 2 ने पहले हफ्ते में केवल 46.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। पहले 7 दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा भी ना पार कर पाने वाली केसरी 2 अक्की की 7 बिगेस्ट वीक ओपनर्स में भी शामिल नहीं हो पायी है। केसरी 2 की इतनी खराब स्थिति देखने के बाद ट्रेड पंडित चिंतित हैं और मान रहे हैं कि खराब फिल्में करके अक्षय कुमार ने कहीं न कहीं अपनी ब्रैंड वैल्यू खराब कर ली है।

ये हैं अक्षय कुमार की 7 बिगेस्ट वीक ओनपर्स

रोबोट 2.0: 139.75

हाउसफुल 4: 129.35

मिशन मंगल: 128.16

गुड न्यूज: 127.90

सूर्यवंशी: 120.66

केसरी: 105.86

स्काई फोर्स: 99.70

खराब प्रमोशनल प्लानिंग की वजह से केसरी 2 की कमाई पर पड़ा असर

बॉलीवुड इनसाइडर्स की मानें तो फिल्म केसरी 2 को मेकर्स ने जिस तरह से प्रमोट किया है, उसकी वजह से इसकी कमाई पर काफी असर पड़ा है। मेकर्स ने केसरी 2 का लिमिटेड प्रमोशन किया, जिस कारण इसके बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं मिल पायी। फिल्म का प्रमोशन भी बहुत ही लेट शुरू किया गया था, जिस कारण भी दर्शकों में इसको लेकर जागरुकता नहीं फैल पायी थी। मेकर्स को लग रहा था कि केसरी 2 की शॉकिंग वैल्यू दर्शकों को थिएटर तक ले आएगी लेकिन ऐसा हो न सका और इसकी कमाई पर भारी असर पड़ा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article