120 Bahadur Box Office Collection: '120 बहादुर' का छठे दिन खत्म हुआ जलवा, कमाए इतने करोड़ रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 27, 2025, 05:21 AM IST

120 Bahadur Box Office Collection Day 6: एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और राशि खन्ना (Raashii Khanna) की फिल्म 120 बहादुर (120 Bahadur) ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 6 दिन पूरे कर लिए हैं, जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर ने...

120 Bahadur Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और राशि खन्ना (Raashii Khanna) की लीड रोल वाली फिल्म 120 बहादुर (120 Bahadur) रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की स्टोरी को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को रिलीज हुए अब 6 दिन पूरे हो गए है, जिसके बाद फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर की कमाई को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। तो चलिए जानते हैं फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर छठे दिन की कमाई कितने करोड़ रुपये रही है।

120 Bahadur Box Office Collection Day 6

Image Source: 120 Bahadur Movie

छठे दिन रहा इतना कलेक्शन

एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर एक बार फिर अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फरहान अख्तर की फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन कमाई बस ठीक-ठाक हो रही है। फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके बाद फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर ने रिलीज के छठे दिन 1 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 14 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है, असल आंकड़े सामने आने बाकी हैं।

End of Feed