Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टरविक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke) को फैंस के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। 2 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई विक्की-सारा की फिल्म ने पहले वीकेंड के बाद ही 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म को 40 करोड़ के बजट पर बनाया गया है, जिसके बाद ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म दूसरे वीकेंड के बाद अपने बजट जितनी कमाई कर सकती है। हालांकि मेकर्स के लिए अब एक बुरी खबर सामने आ रही है। सोमवार की जरा हटके जरा बचके की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने पहले वीकेंड के बाद बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। हालांकि अब सोमवार को फिल्म की कमाई में 50% से ज्यादा की कमी आई है।
Zara Hatke Zara Bachke Box office Day 4
यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor ने EX-गर्लफ्रेंड करीना कपूर खान की तरीफों के बांधे पुल, यूजर्स बोले- 'मीरा को मिर्ची लगेगी..'
'जरा हटके जरा बचके' की कमाई में आई गिरावट
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस सारा अली खान की जोड़ी फैंस का काफी पसंद आ रही है, बड़े पर्दे पर दोनों की कैमिस्ट्री भी दर्शकों को भा गई है। अब फिल्म के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो विक्की और सारा की मूवी ने 3.30 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर लिया है। रविवार को फिल्म की कमाई 9.90 करोड़ रही थी। जिसके बाद सोमवार को फिल्म की कलेक्शन में 50 प्रतिशत से भी ज्यादा की कमी देखने को मिल रही है।
क्या हिट हो पाएगी 'जरा हटके जरा बचके'?
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म को लेकर जबरदस्त प्रमोशन और इसके बेहतरीन गानों के चलते विक्की और सारा की मूवी हिट साबित हो सकती है। हालांकि अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहने वाला है।
