'Heeramandi' में सोनाक्षी सिन्हा को 'फरीदन' के रोल में देख डर गए थे पति Zaheer Iqbal !! बोले 'वो इस किरदार में...'

Zaheer Iqbal on Sonakshi Sinha In Heeramandi: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) ने संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में पत्नी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) द्वारा निभाए गए फरीदन किरदार को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

Zaheer Iqbal on Sonakshi Sinha In Heeramandi: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) इन दिनों अपनी शादीशुदा लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल ने वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में पत्नी की परफॉर्मेंस के बारे में खुलकर बात की। जहीर इकबाल ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा द्वारा निभाए गए नेगेटिव ने बहुत ही ज्यादा प्रभावित किया है। उन्होंने यह भी बताया कि वो सोनाक्षी सिन्हा को देखकर थोड़े परेशान भी हुए थे।

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal

कनेक्ट सिने के यूट्यूब चैनल संग बात करते हुए जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा द्वारा निभाए गए रोल 'फरीदन' की खूब तारीफ की। जहीर इकबाल ने कहा, 'हीरामंडी में सोनाक्षी सिन्हा ने जो नेगेटिव रोल निभाया मुझे वो पसंद आया।' हालांकि जहीर ने यह भी कहा कि सोनाक्षी सिन्हा को 'हीरामंडी' में देखकर उन्हें लगा था कि वो बहुत डरावनी हैं। इस दौरान जहीर ने आगे बताया कि साल 2013 में आई फिल्म 'लूटेरा' में भी सोनाक्षी सिन्हा की अदाकारी ने उनका दिल लूट लिया था।

End of Feed