10 साल बाद हुआ Yeh Jawaani Hai Deewani के सितारों का रीयूनियन, एक संग दिखे नैना और बन्नी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 1, 2023, 12:21 PM IST

Yeh Jawaani Hai Deewani Star Cast reunion: बॉलीवुड की कुछ सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक 'ये जवानी है दीवानी' को 10 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट एक साथ नजर आई है। दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इन तस्वीरों को शेयर किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ये जवानी है दीवानी फिल्म के 10 साल पूरे हो गए हैं।
  • दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं।
  • दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक संग दिख रहे हैं।

Yeh Jawaani Hai Deewani star cast reunion after 10 years: बॉलीवुड की कुछ सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक 'ये जवानी है दीवानी' (Yeh Jawaani Hai Deewani) को 10 साल पूरे हो गए हैं। सोशल मीडिया पर ये जवानी है दीवानी एक बार फिर ट्रेंड कर रही हैं। फैंस अपनी फेवरेट मूवी को याद कर रहे हैं। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट एक साथ नजर आई है। दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटोज में रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर, कल्की कोएच्लिन, निर्देशक अयान मुखर्जी और प्रोड्यूसर करण जौहर भी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर और दीपिका की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों को एक साथ देख फैंस अपनी फेवरेट जोड़ी नैना और बन्नी को याद कर रहे हैं। आइए इन फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed