बॉलीवुड

Yash की अपकमिंग फिल्म Toxic की पहली झलक देख सन्न रह गए फैंस, KGF से भी तगड़ा दिखा लुक

Yash Upcoming Film Named Toxic: साउथ के सुपरस्टार यश ने 'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' के साथ लोगों का खूब दिल जीता है। वह एक और पैन इंडिया मूवी में नजर आने वाले हैं जिसकी पहली झलक रिलीज सामने आ चुकी है। यश की अपकमिंग फिल्म की झलक देख फैंस भी हैरान रह गए।

Image

अब 'टॉक्सिक' से पर्दे पर गर्दा उड़ाएंगे यश

Yash Upcoming Pan India Movie Named Toxic: साउथ के सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों-दिमाग पर जबरदस्त छाप छोड़ी है। उन्हें आखिरी बार 'केजीएफ 2' में देखा गया था। इसके बाद से ही यश (Yash) एक अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे थे जो बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ाने के काबिल हो। खास बात तो यह है कि यश की झोली में एक और पैन इंडिया मूवी गिरी है, जिसका टाइटल और रिलीज डेट सामने आ चुकी है। यश की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है।

सुपरस्टार यश (Yash) ने अपकमिंग मूवी से जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर भी साझा की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। पोस्ट के मुताबिक, फिल्म का नाम 'टॉक्सिक' है, जिसमें यश मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। यश की 'टॉक्सिक' (Toxic) फिल्म को गीतू मोहनदास डायरेक्ट करने वाले हैं। 'टॉक्सिक' से जुड़ी पोस्ट साझा करते हुए यश ने सोशल मीडिया पर लिखा, "जिसकी तुम्हें जरूरत है उसे तुम्हारी भी जरूरत है-रूमी। व्यस्कों के लिए परियों की कहानी।"

कब रिलीज होगी यश की 'टॉक्सिक'

बता दें कि सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) 2025 में 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। यश की इस फिल्म के लिए पहले सई पल्लवी का नाम लीड एक्ट्रेस के लिए सामने आया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि मूवी में वह तीन एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म के अलावा यश 'केजीएफ 3' में भी नजर आएंगे और वह भी 2025 तक रिलीज हो सकती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article