Nayyi Navelli: 'भाभी डायन है...' Yami Gautam की अपकमिंग फिल्म का धांसू पोस्टर आउट

Yami Gautam Upcoming Film: यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म नई नवेली का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म में एक्ट्रेस का अलग अंदाज देखने को मिलेगा। पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

Yami Gautam Upcoming Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उनकी फिल्म हक को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। इसके बाद धुरंधर 2 में एक्ट्रेस ने कैमियो भी किया। इस बीच यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। उनकी आने वाली मूवी नई नवेली (Nayyi Naveli) का पोस्टर आउट हो गया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Batwara 1947 को लेकर सनी देओल और आमिर खान के बीच हुआ था टकराव)

Yami Gautam Nayyi Navelli

यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म का पोस्ट आउट (pic credit-instagram)

यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म का पोस्ट आउट

यामी गौतम जल्द ही अपनी नई फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘नई नवेली’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 16 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है। इसमें यामी गौतम पहली बार दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। पोस्टर में वह एक कपड़े की मदद से राक्षस जैसे दिखने वाले किरदार का गला पकड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। पीछे एक बड़ा झूला घूमता नजर आता है, जबकि आसपास कई रहस्यमयी और डरावने किरदार दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की घोषणा करते हुए मेकर्स ने लिखा कि इस दशहरा दर्शकों को भारत की अपनी फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर देखने के लिए तैयार रहना चाहिए।

End of Feed