Yaariyan 2 Twitter Review: दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी की फिल्म यारियां 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म से दिव्या खोसला ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म की कहानी मोहब्बत पर बनी है लेकिन इस बार प्यार तीनों भाई बहन के बीच दिखाया गया है। फिल्म में तीनों कजन भाई- बहन अपनी जिंदगी की परेशानियां में उलझे हुए है। दिव्या ने फिल्म में छिब्बड़ का किरदार निभाया है। वो अपने दोनों भाइयों की लाडली है। छिब्बड़ शादी के बाद अपने पति के साथ खुश नहीं रहती हैं। अब तीनों मिलकर एक- दूसरे की मुश्किलों को कैस सुलझाते हैं यहीं फिल्म की कहानी है।
yaariyan 2 twitter review (credit pic: instagram)
यारियां 2 को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में दिव्या खोसला की एक्टिंग दमदार है। मिजान जाफी ने भी अच्छा काम किया है। वहीं, पर्ल वी पुरी अपने किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाए। आइए जानते हैं दर्शकों ने फिल्म को लेकर क्या रिएक्शन दिया है।
यारियां 2 ट्विटर रिव्यू
एक यूजर ने लिखा, दिव्या ने पहली ही फिल्म में किया कमाल। दूसरे यूजर ने लिखा, यारियां 2 में कुछ भी खास नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा, फिल्म में कुछ खास भी नहीं है। यारियां 2 को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ खास बज देखने को नहीं मिला है। दिव्या यारियां 2 से पहले कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। यारियां 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ की गणपथ भी रिलीज हुई है।
