सचिन तेंदुलकर की बेटी Sara Tendulkar बनेगी सनी देओल की घर की बहू? जानें सच

सारा तेंदुलकर को लेकर मीडिया में ऐसी खबरें फैल रही हैं कि वो सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल के साथ शादी करने वाली हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसका सबूत भी दे रहे हैं।

बॉलीवुड कलाकार सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें मीडिया में छा गईं कि वो भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ घर बसाने वाली हैं। दोनों परिवारों के बीच सारी बातें फाइनल हो चुकी हैं और जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया जाएगा। फैंस इस खबर के सामने आने के बाद हैरत में थे कि ऐसा कैसे हो सकता है क्योंकि सारा और राजवीर कभी अच्छे दोस्त भी नहीं रहे लेकिन माना गया कि जब खबरें मीडिया में फैल रही हैं तो ये सच ही होगा लेकिन आखिरकार इन खबरें की हवा निकल गई है और ये सभी अफवाहें साबित हुई हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Krrish 4: रणबीर कपूर के बाद Hrihik Roshan की किस्मत चमकाएंगे Namit Malhotra, जानें क्या है पूरा प्लान

सचिन तेंदुलकर की बेटी Sara Tendulkar बनेगी सनी देओल की घर की बहू? जानें सच

Rajveer Deol के साथ घर नहीं बसाएंगी Sara Tendulkar

सारा तेंदुलकर के नाम अक्सर किसी ना किसी नामी लड़के से जुड़ता रहता है लेकिन वो कभी भी इन पर चुप्पी नहीं तोड़ती हैं। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया है कि इस बार भी सारा को लेकर जो खबरें छा रही हैं, वो बेबुनियाद हैं। सूत्र ने बताया है, "सारा पूरी तरह से सिंगल हैं और उनका शादी करने का अभी कोई प्लान नहीं हैं। वो पूरी तरह से अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। जो अफवाहें इंटरनेट पर फैल रही हैं, वो पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। सारा इन अफवाहों को तवज्जो देने के मूड में नहीं हैं, वो ऐसी बातों पर चुप ही रहती हैं और एक बार फिर से वो चुप ही रहेंगी।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Aashram Season 4: बॉबी देओल और प्रकाश झा ने 'आश्रम 4' की शूटिंग खत्म कर मनाया जश्न, जानें कब रिलीज होगा नया सीजन

End of Feed