Don 3 Update: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर की सफलता का आनंद ले रहे हैं। उनकी मूवी धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर' ने 19वें दिन 17.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का कुल कलेक्शन 589.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 876 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। बीते दिनों ये खबर सामने आई कि रणवीर सिंह फिल्म डॉन 3 से बाहर हो गए। इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी। इस बीच नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे।
pic credit- instagram
रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ दी डॉन 3
मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि 'धुरंधर' की बड़ी सफलता के बाद रणवीर ने फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से किनारा कर लिया। लोग असली वजह जानने को उत्सुक थे, लेकिन अब कहानी में नया मोड़ आ गया है। इंडिया टुडे को एक सूत्र ने बताया कि रणवीर ने निर्माताओं से क्रिएटिव मतभेद के कारण फिल्म छोड़ी। सूत्र ने कहा, 'रणवीर ने 'डॉन 3' नहीं छोड़ी जैसा कि अफवाहें हैं। असल वजह क्रिएटिव डिफरेंसेज हैं। शुरुआत में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने उन्हें तीन बड़ी फ्लॉप फिल्मों के बाद भी 'डॉन 3' ऑफर की। उस समय संजय लीला भंसाली ने 'बैजू बावरा' शेल्व कर दी थी क्योंकि रणवीर को सेलेबल नहीं माना जा रहा था, लेकिन फरहान ने उन पर भरोसा रखा।' सूत्र ने आगे कहा, 'यह सबसे चर्चित फ्रैंचाइजी है और रणवीर शाहरुख खान व अमिताभ बच्चन की जगह लेने वाले थे। किसी भी एक्टर के लिए ड्रीम रोल। उस समय 'धुरंधर' रिलीज भी नहीं हुई थी, फिर भी फरहान ने ही रणवीर पर विश्वास दिखाया।' अभी तक इस मामले पर रणवीर सिंह ने चुप्पी नहीं तोड़ी है।
इस फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह
बताते चलें कि हाल ही में ये खबर सामने आई कि रणवीर सिंह फिल्म 'प्रलय' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो फिल्म धुरंधर के दूसरे पार्ट में धमाल मचाने वाले हैं। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। लोगों का ये मानना है कि फिल्म धुरंधर 2 भी मोटी कमाई करने वाली है।
