REVEALED: कौन है ये लड़का जो Ramayana में बना है यंग रावण?

फिल्म रामायण के हर एक एक्टर के बारे में चर्चा हो रही है। इसी बीच राघव मल्होत्रा का नाम खबरों में है, जो रामायण में यंग रावण का रोल प्ले कर रहे हैं। जानिए राघव कौन हैं?

रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म रामायण इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसको लेकर लोगों के बीच में काफी चर्चा है। इस फिल्म के हर एक किरदार पर चर्चा हो रही है और सभी ये जानने के लिए बेचैन हैं कि उनका पसंदीदा कलाकार किस तरह से अपना किरदार पर्दे पर पेश करेगा। इसी बीच एक छोटे बच्चे का नाम चर्चा में है, जो रामायण में यंग रावण का रोल प्ले करेगा। बहुत कम लोगों को पता है कि ये लड़का कौन है और इसे कैसे यंग रावण का रोल मिला है। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको इसके बारे में बताएंगे और बड़ा खुलासा करेंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने फ्लाइंग किस देकर बनाया फैंस का दिन, देखें VIRAL VIDEO

REVEALED: कौन है ये लड़का जो Ramayana में बना है यंग रावण?

REVEALED: कौन है ये लड़का जो Ramayana में बना है यंग रावण?

कौन है Ramayana में यंग रावण का किरदार निभाने वाला लड़का?

अगर आप भी इंटरनेट पर वायरल हो रही ये तस्वीर देखकर हैरान है कि रामायण में यंग रावण कौन है तो बता दें कि ये लड़का रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा का बेटा राघव मल्होत्रा है। अक्सर जब भी किसी निर्माता के बच्चे को किसी बड़ी फिल्म में काम मिलता है तो सबको लगता है कि ये नेपोटिज्म का नतीजा है लेकिन रा की कास्टिंग में नेपोटिज्म का कोई हाथ नहीं है। एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार रामायण के डायरेक्टर ने बहुत सोच-समझकर राघव की कास्टिंग की है। सूत्र के अनुसार, "यंग रावण के रोल के लिए एक एक ऐसा बच्चा चाहिए था जो यश की तरह ही सेहतमंद हो। जब मेकर्स ने इस कास्टिंग पर ध्यान दिया तो राघव सभी के लिए फिट लगे। राघव के शरीर की बनावट एकदम वैसी है, जैसी यंग रावण के रोल के लिए चाहिए थी। मेकर्स ने इसी बात को ध्यान में रखकर राघव की कास्टिंग की।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Sanjay Gupta की बेटी ने मीडिया को दिखाई 'मिडिल फिंगर'? डायरेक्टर Milap Zaveri ने दी सफाई

End of Feed