'प्राइवेट पार्ट दिखाया और छूने के लिए कहा'- शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर लगाया था सनसनीखेज आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 11:56 AM IST

Sajid Khan Controversy: अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने खुलासा किया था कि 2005 में फिल्म निर्माता और बिग बॉस फेम साजिद खान ने उन्हें घर बुलाकर अपने प्राइवेट पार्ट को एक्स्पोज किया और उसे छूकर रेटिंग देने को कहा।

Sherlyn Chopra Accuses Sajid Khan Of Sexual Harassment: फिल्म निर्माता साजिद इन दिनों एक बार फिर विवादों में घिरे हुए हैं। साजिद खान का महिलाओं के प्रति रवैया कितना बेकार है इस बात का खुलासा कई बार हो चुका है। 2018 में देश में #MeToo मूवमेंट चला और बॉलीवुड के कई चेहरे बेनकाब हुए। साजिद खान पर भी तीन महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। आरोप लगाने वाली महिलाओं में एक पत्रकार भी शामिल थी।

'प्राइवेट पार्ट दिखाया और छूने के लिए कहा'- शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर लगाया था सनसनीखेज आरोप

अभिनेत्री और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने भी साजिद पर Sexual Harassment का आरोप लगाया था। शर्लिन ने अपनी बात ट्व‍िटर पर लिखी थी- जब वे साजिद से मिली थी तब उन्होंने बहुत गंदा व्यवहार किया था। उन्‍होंने अपना प्राइवेट पार्ट पेंट से बाहर निकाल कर उसे फील करने के लिए कहा था। शर्लिन चोपड़ा ने फिर से 2005 में परेशान करने वाली घटना को याद किया। उन्होंने साजिद पर यौन दुराचार और अपने प्राइवेट पार्ट को एक्स्पोज करने का आरोप लगाया है।

End of Feed