War 2: प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी के बिकिनी शॉट ने मचाया तहलका, लोगों ने कहा-खा गई ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की लाइमलाइट

War 2 Kiara Advani Bikini Look: वॉर 2 के टीज़र में कियारा आडवाणी ने अपने बिकिनी लुक से तहलका मचा दिया। एक्ट्रेस ने पहली बार बिग स्क्रीन पर ऐसा शॉट दिया है। जिसे देखकते ही लोग दीवाने हो गए। कियारा के इस लुक पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

War 2 Kiara Advani Bikini Look: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी वॉर 2 ( War 2) का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) -जूनियर एनटीआर( Jr.NTR) स्टार ये मूवी अगस्त में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर में दमदार एक्शन, मसाला और भरपूर हॉटनेस देखने को मिल रही है। वॉर 2 की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी( Kiara Advani) ने फिल्म में बिकिनी शॉट दिए हैं जो टीजर में दिखाए गए हैं। कियारा की इस छोटी सी झलक ने फैंस के दिल को घायल कर दिया। पहली बार एक्ट्रेस को इस तरह से देखकर फैंस भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

War 2 Kiara Advani Bikini Look

वॉर 2( War 2 ) के ट्रेलर में कियारा आडवाणी( Kiara Advani) को कुछ ही सेकेंड की जगह दी गई है। उस कुछ सेकेंड की झलक में ही कियारा से सारी लाइमलाइट लूट ली। कियारा ने फिल्म में बिकिनी पहनकर तपते सूरज के नीचे शॉट दिया है। एक्ट्रेस ने लाइट ग्रीन बिकिनी पहनी है। उनकी फिट बॉडी कमाल की लग रही है। कियारा का ये सीन हॉटनेस से भरा हुआ है। कियारा के इस लुक पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कियारा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

End of Feed