War 2 EXCLUSIVE Pics: खून से लथपथ दिखा Hrithik Roshan का चेहरा, Jr NTR से होगी तगड़ी भिड़ंत

Hrithik Roshan's Look From War 2: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए एक बड़ा सरप्राइज हमारे हाथ लगा है। जूम ने हाल ही में 'वॉर 2' के साथ ऋतिक रोशन की एक्सक्लूसिव पिक्स कैप्चर की हैं, जिसमें अभिनेता का धांसू लुक साफ नजर आ रहा है।

Hrithik Roshan's Look From War 2: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने नई फिल्म 'वॉर 2' (War 2) की शूटिंग काफी समय पहले ही शुरू कर दी थी। फिल्म 'वॉर' को जहां सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था, वहीं दूसरी ओर 'वॉर 2' के लिए निर्माताओं ने बतौर डायरेक्टर अयान मुखर्जी को ऑनबोर्ड लिया है। 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन को कबीर के रोल में देखने के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैन्स की इसी बेताबी को देखते हुए अब हमारे साथ 'वॉर 2' के सेट से ऋतिक रोशन की एक्सक्लूसिव पिक्स हाथ लगी हैं। इन पिक्स में ऋतिक रोशन का दमदार लुक साफ नजर आ रहा है।

Hrithik Roshan Look From War 2.

Zoom ने ऋतिक रोशन को फिल्म 'वॉर 2' के सेट पर ऑल-ब्लैक लुक में कैद किया। इन पिक्स में ऋतिक रोशन का चेहरा खूब से लथपथ नजर आ रहा है। ग्रे हेयर में उनका धांसू लुक फैन्स को पसंद आ रहा है। इन पिक्स में ऋतिक रोशन इसी से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। पिक्स ने फैन्स की बेताबी और बढ़ा दी है। हम आपको अब ज्यादा देर तक ऋतिक रोशन की इन एक्सक्लूसिव पिक्स को देखने से नहीं रोकेंगे।

End of Feed