'वॉर 2' ने रिलीज से पहले तोड़ा 'पठान' और 'टाइगर 3' का रिकॉर्ड, इतने करोड़ में बन रही है ऋतिक की फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 27, 2025, 11:10 AM IST

War 2 Budget: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ स्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की अपकमिंग एक्शन फिल्म वॉर 2 (War 2) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। फिल्म वॉर 2 के बजट को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म वॉर 2 का कितना बजट होगा।

War 2 Budget: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ स्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की लीड रोल वाली फिल्म वॉर 2 (War 2) इन दिनों कफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में फिल्म वॉर 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म वॉर 2 का ट्रेलर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म वॉर 2 के ट्रेलर में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के दमदार एक्शन सीन्स देखने को मिले। इन सब से बीच अब फिल्म वॉर 2 के बजट को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। फिल्म वॉर 2 का बजट इतने करोड़ रुपये का होने वाला है।

War 2 Budget

Image Source: War 2 Movie

इतने करोड़ में बन रही है 'वॉर 2'

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। फिल्म वॉर 2 के ट्रेलर के बाद अब बजट को लेकर खूब चर्चा हो रही है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' का बजट 400 करोड़ रुपये का है। इस बजट के साथ ये भारत की सबसे महंगी स्पाई थ्रिलर बन गई है, जिसने पठान (Pathaan) (325 करोड़) और टाइगर 3 (Tiger 3) (350 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद अब माना जा रहा है कि फिल्म में इस बार एक अलग ही लेवल देखने को मिलने वाला है।

End of Feed