Ayesha Takia spotted at airport netzines reacts: सलमान खान की सुपरहिट फिल्म वॉन्टेड (Wanted) फेम एक्ट्रेस आयशा टाकिया (Ayesha Takia) काफी सालों बाद अब नजर आई हैं। वॉन्टेड और टारजन जैसी फिल्मों में नजर आने वालीं एक्ट्रेस आयशा अचानक बॉलीवुड से गायब हो गई थीं। अब न तो वह किसी इवेंट या पार्टी में नजर आती हैं और न ही किसी फिल्म हैं। आयशा खान इस समय एक हाउस वाइफ की तरह जिंदगी गुजार रही हैं। जिसके बाद अब एयरपोर्ट से आयशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस एक्ट्रेस से पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या हो गया है।
Ayesha Takia spotted on Airport
यह भी पढ़ें- शादी से पहले प्रेग्नेंट हुईं Divya Agarwal? 20 फरवरी को मंगेतर अपूर्व पाडगावकर संग लेंगी सात फेरे, वायरल हुई फोटो!
दरअसल काफी समय बाद आयशा टाकिया को स्पॉट किया गया है। वह एयरपोर्ट पर नीली कलर की एक ड्रेस में दिख रही हैं आयशा टाकिया के साथ उनका बेटा भी नजर आ रहा हैं। इस बीच पैपराजी उनकी फोटोज और वीडियो क्लिक कर रहे हैं।
एयरपोर्ट पर नजर आईं आयशा टाकिया
एक समय पर आयशा टाकिया (Ayesha Takia) ने अपनी एक्टिंग से कई चाहने वालों का दिल जीत लिया था। उनकी अदाओं के काफी फैन थे। हालांकि शादी के बाद उन्होंने लाइमलाइट से दूरी बना ली है। एक्ट्रेस आयशा टाकिया को एयरपोर्ट पर देखने के बाद फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या से क्या हो गया..' वही एक और यूजर ने लिखा, 'ये वॉन्टेड वाली आयशा टाकिया है क्या?'
