Vivek warns Aditya Dhar: डायरेक्टर आदित्य धर धुरंधर 2 के साथ बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ रहा है। भले ही धुरंधर 2 सिनेमाघरों में करोड़ों लोगों को एंटरटेन कर रही हो लेकिन फिर भी कुछ लोग उन्हें दरबारी डायरेक्टर बोल रहे हैं और उन पर ये आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने एक खास पार्टी को खुश करने के लिए धुरंधर 2 बनाई है। आदित्य धर अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और धुरंधर 2 की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं लेकिन इसी बीच उन्हें विवेक अग्निहोत्री से एक खास चेतावनी मिली है। विवेक अग्निहोत्री ने धुरंधर 2 देखने के बाद आदित्य धर को ये सलाह दी है कि वो भारतीय इकोसिस्टम से बचकर रहें। (इसे भी पढ़ें: सलमान खान के दिल-दिमाग-जिगर पर हुआ वमसी पैडीपल्ली का कब्जा, अनाउंस की नई मूवी)
Image Source: TNN
विवेक अग्निहोत्री ने धुरंधर 2 की तारीफ में किया लम्बा-चौड़ा पोस्ट, लिख डाली खास बात
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर भी दरबारी डायरेक्टर होने का आरोप लगता रहा है, जिस कारण वो जानते हैं कि ऐसे आरोपों से कैसे बचा जाता है? धुरंधर 2 देखने के बाद उन्होंने आदित्य को इंडियन पॉलिटिकल इकोसिस्टम से बचने की सलाह दी है। विवेक ने अपने ट्वीट में लिखा है, "मैं अब तक कैलिफोर्निया में था लेकिन मैंने एलए की ट्रिप ली ताकि मैं धुरंधर 2 देख पाऊं। आदित्य धर शाबाश, ब्रावो, ब्रिलियंट... मुझे वाकई समझ नहीं आ रहा है कि मैं आपको क्या बोलूं... अगर मैं आपकी तारीफ में कुछ भी कहूंगा तो वो एक शोर जैसा होगा और वही होगा जो अब तक कहा जा रहा है। इसकी जगह मैं आपको खुद कॉल करके बात करूंगा। हर किसी ने कमाल का काम किया है लेकिन मैं फिल्म की टेक्निकल टीम की खास तारीफ करना चाहूंगा। आदित्य मैं आपको एक्सपीरियंस से बस एक सलाह देना चाहूंगा क्योंकि आप शार्प हो और आपको पता है कि आपका क्या रास्ता है। आप भारतीय इकोसिस्टम के प्रति जागरुक रहना... क्योंकि कभी-कभी ये बहुत ही जहरीला बन जाता है।" (इसे भी पढ़ें: रुक गई King की शूटिंग, बीच में ही अटका सुहाना खान का एक्शन सीक्वेंस?)आदित्य को चेतावनी देने के अलावा विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट की खास बात ये भी है कि उन्होंने कलाकारों की तारीफ करने की जगह टेक्निकल टीम की सराहना की है। इस तरह की फिल्म बनाने के लिए टेक्निकल टीम को खास मेहनत करनी पड़ती है, जिसके बारे में उन्हें अच्छे से पता है। यही कारण है कि उन्होंने धुरंधर की प्रोडक्शन टीम की मेहनत को हाइलाइट किया है।
